महिला के कपड़े उतरावाए, चप्पल की माला पहनाकर परेड; वायरल कर दिया शर्मनाक वीडियो
नई दिल्ली, मई 17 -- महाराष्ट्र के उल्हासनगर से एक बेहद शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने एक महिला के साथ हैवानियत की है। आरोप है कि मंदिर में प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद महिला के बाल काट दिए गए और उसे अर्धनग्न करके चप्पलों की माला पहनाकर घुमाया गया। पुलिस के मुताबिक यह घठना विट्ठल वाड़ी इलाके की है। इस मामले में अब तक दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक यहां मंदिर में प्रवेश को लेकर दो परिवारों के बीच विवाद हो गया था। उल्हासनगर के एसीपी शैलेश काले ने कहा कि सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश जारी है। अब तक दो आरोपी पकड़ में आए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में केस दर्ज किए गए हैं। जानकारी के मुताबिक यहां दो परिवारों के बीच मंदिर में प्रवेश करने को लेकर विवाद था। वे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.