संवाददाता, अप्रैल 19 -- यूपी के हापुड़ से रविवार सुबह एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसने कुछ समय के लिए इलाके में सनसनी फैला दी। रेलवे लाइन के किनारे पड़ी एक संदिग्ध पॉलीथिन को लेकर अफवाह फैल गई कि उसके अंदर किसी महिला का कटा हुआ सिर है। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। यह घटना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली फाटक की ओर जाने वाली रेलवे लाइन के पास की है। सुबह कुछ लोगों ने एक पॉलीथिन बैग पड़ा देखा। बैग के अंदर रखी वस्तु का आकार और उभरा हुआ हिस्सा देखकर लोगों को शक हुआ। खासतौर पर लंबे बाल जैसे दिखाई देने पर यह आशंका जताई गई कि उसमें महिला का कटा हुआ सिर हो सकता है।दिल्ली से कोटद्वार जा रही ट्रेन भी रुकी अफवाह तेजी से फैलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचने लगे और देखते ही देखते भीड़ जमा हो गई।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.