शाहजहांपुर, मार्च 31 -- सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र के बरेंग गांव में सरसों के खेत से महिला के सिर का कंकाल मिलने के मामले में अब जांच तेज कर दी गई है। सोमवार को न्यायालय ने कंकाल की पहचान के लिए डीएनए जांच कराने के आदेश दिए हैं। गांव निवासी पूर्व प्रधान रामनिवास वर्मा की पत्नी चंद्रावती 31 जनवरी को एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद 3 फरवरी को परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बाद में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर 20 फरवरी को एक कोटेदार के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने संदिग्ध से पूछताछ की, लेकिन ठोस सुराग नहीं मिला। अब डीएनए जांच रिपोर्ट के आधार पर ही कंकाल की पहचान और मामले की दिशा स्पष्ट हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.