लखनऊ, मार्च 25 -- -न कोई ओटीपी आया और न कोई फोन आया, पीड़िता ने पीजीआई थाने में की शिकायत -पुलिस बैंक अधिकारियों से मिलकर पता लगाएगी, लोन स्वीकृत हुआ या फिर गारंटर बनाया गयालखनऊ, संवाददाता।पीजीआई थानाक्षेत्र में एक महिला के आधार और पैन कार्ड का दुरुपयोग कर करीब एक करोड़ रुपये का लोन ले लिया गया। महिला को जानकारी होने पर उसके होश उड़ गए।तेलीबाग के खारीका निवासी कंचन ने बताया कि उन्होंने पहले लोन लिया था। इसकी किश्तें जाम कर उसे समाप्त कर दिया था। बाद में पीड़िता ने नया लोन लेने के लिए निजी बैंक में आवेदन किया था। बैंक में आधार और पैन कार्ड का सत्यापन होने पर पता चला कि उनकी आईडी पर पहले से ही भारी भरकम लोन चल रहा है। जानकारी के अनुसार महिला के नाम पर 40-40 लाख रुपये के होम लोन और ऑटो लोन स्वीकृत हैं। जिसकी कुल राशि करीब एक करोड़ रुपये बताई...