कन्नौज, नवम्बर 16 -- तालग्राम, संवाददाता। तालग्राम थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक की तहरीर पर उसकी पत्नी के अपहरण, जाति-सूचक शब्दों के प्रयोग और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला न्यायालय के आदेश पर पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।पीड़ित युवक ने आरोप लगाया कि करीब एक वर्ष पूर्व उसकी पत्नी के साथ चंद्रशेखर नाम के व्यक्ति ने दुष्कर्म किया था। जिसकी रिपोर्ट अदालत के आदेश पर दर्ज कराई गई थी। तभी से आरोपी उससे रंजिश मानता है। युवक के अनुसार, 23 सितंबर को दोपहर करीब 12 बजे वह मजदूरी के लिए खेतों पर गया था। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी अकेली थी। तभी आरोपी चंद्रशेखर घर में घुस आया और उसकी पत्नी का जबरन अपहरण कर ले गया। घटना की जानकारी मिलते ही जब वह आरोपी के घर पहुंचा और आपत्ति जताई, तो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.