बिजनौर, अप्रैल 3 -- नांगल सोती। पुलिस ने महिला के अपहरणकर्ता को गिरफ्तार कर चालान कर लिया। बरामद महिला को बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में पेश किया है। नांगल क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 30 मार्च को नांगल पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसकी पत्नी को गांव का ही शाहनवाज बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पत्नी अपने साथ उसका तीन वर्ष का पुत्र भी साथ ले गई है। मामला अलग अलग पक्षों का होना के चलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया, तुरंत पुलिस टीम बनाकर आरोपी की तलाश शुरू दी। दरोगा उपेंद्र सिंह, आरक्षी मनोज कुमार, आरक्षी ऋषि अत्री की टीम ने आरोपी शाहनवाज को मोहल्ला ब्रह्मपुरी, महदूद रावली थाना सिडकुल हरिद्वार से महिला और उसके बच्चे सहित पकड़ लिया। जिसके बाद पुलिस ने बरामद महिला को उसके बयान दर्ज कराने के लिए कोर्ट में भेज दिया और आरोपी का संबंधित मुकदम...