गिरडीह, अप्रैल 11 -- तिसरी, प्रतिनिधि। तिसरी प्रखंड अंतर्गत लोकाय नयनपुर थाना क्षेत्र के नारोटांड़ गांव के लेढ़वा पहाड़ी जंगल में सड़क के किनारे मिले अज्ञात महिला का अधजला शव की पहचान करने और हत्यारों के सुराग पाने को लेकर घटना के तीसरे दिन यानी शुक्रवार को खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने उक्त स्थल का बारीकी से मुआयना किया। मौके पर लोकाय नयनपुर थाना प्रभारी अमित चौधरी और थानसिंहडीह ओपी प्रभारी नीरज कुमार सहित अन्य पुलिस के जवान उपस्थित थे। इस दौरान एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पुलिस महिला की लाश की पहचान करने में जुटी हुई है। आस-पास के गांवों के लोगों से पूछताछ की जा रही है। वहीं बिहार के गढ़ही, कौआकोल और चकाई थाना की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। अनुमान लगाया जा रहा है कि बिहार से ही महिला को यहां लाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.