पलामू, अप्रैल 23 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। चैनपुर थाना क्षेत्र के सलतुवा गांव में एक वृद्ध महिला के अंतिम संस्कार को लेकर गुरुवार की सुबह में परिवार में विवाद हो गया। मामला तब सामने आया जब 75 वर्षीय काली देवी के निधन के बाद उनके पुत्रों के बीच शव जलाने या दफनाने को लेकर मतभेद उत्पन्न हो गया। स्थिति को देखते हुए ग्रामीणों ने हस्तक्षेप किया और पंचायत के माध्यम से विवाद को सुलझाया गया। बाद में महिला के शव का सनातन विधि से अग्नि संस्कार किया गया। ग्रामीणों के अनुसार काली देवी के पति बाली सिंह के छह पुत्र हैं। इनमें से दो पुत्र अपने माता-पिता के साथ रहते हुए चार वर्ष पूर्व ईसाई धर्म अपना चुके थे, जबकि अन्य चार पुत्र हिंदू रीति-रिवाज का पालन कर रहे हैं। बुधवार रात काली देवी की मृत्यु के बाद पिता और दो पुत्र ईसाई परंपरा के अनुसार दफनाने की तैयारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.