मिर्जापुर, फरवरी 28 -- पटेहरा। संतनगर थाना क्षेत्र के राहकला के समसदिया में शुक्रवार शाम चार बजे एक महिला केयर टेकर की मनबढ़ों ने पिटाई कर दी, जिससे वह जख्मी हो गई। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्र के समसदिया की केयर टेकर कुंती मौर्या महिला आजीविका मिशन समूह से जुड़ी हैं। राहकला ग्राम पंचायत के सामुदायिक शौचालय के संचालन की जिम्मेदारी है। गांव के ही मनबढ़ों ने महिला केयर टेकर की पिटाई कर दी। बीच बचाव में आए पति विनोद कुमार मौर्य को भी मारपीट कर घायल कर दिया। थानाध्यक्ष संतनगर राजेश कुमार ने बताया कि चार लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। अन्य की गिरफ्तारी जल्द ही कर ली जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...