महिला केयर टेकरों ने मांगा बकाया मानदेय
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, प्रमुख संवाददाता। सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत महिला केयर टेकरों का महीनों से मानदेय न देने का मामला सोमवार को सड़क पर आ गया। बकाया भुगतान की मांग को लेकर बड़ी संख्या में महिला केयर टेकर सिविल लाइंस पहुंचीं और पत्थर गिरजाघर के पास धरना स्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन में फूलपुर, बहादुरपुर और हंडिया क्षेत्र के सामुदायिक शौचालयों में कार्यरत महिला केयर टेकर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंची थीं। प्रदर्शन के बाद महिला केयर टेकरों के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन धरना स्थल चौकी प्रभारी को सौंपा। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सामुदायिक शौचालय महिला केयरटेकर संघ के आकाश सागर ने बताया कि बकाया मानदेय का भुगतान नहीं होने पर फिर प्रदर्शन करेंगे। यह भी पढ़ें- ठेका सफाई कर्मियों को दिया जाए 20 हजार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.