नोएडा, दिसम्बर 8 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केपटाउन सोसाइटी की 16वीं मंजिल पर बने फ्लैट की बालकनी से रविवार रात करीब आठ बजे महिला संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई। सिर के बल गिरने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को शिकायत नहीं दी है। एसीपी ट्विंकल जैन ने बताया कि मूलरूप से लखनऊ के सिंह कॉलोनी की रहने वाली प्रियंका तिवारी की शादी तीन साल पहले हिमाचल प्रदेश के कृष्ण कुमार से हुई थी। दोनों लंबे समय से केपटाउन सोसाइटी में रह रहे थे। रविवार रात करीब आठ बजे 34 वर्षीय प्रियंका और उसके पति फ्लैट पर ही थे। कुछ समय बाद प्रियंका बालकनी की तरफ गईं। अचानक से किसी के नीचे गिरने की आवाज आई। शोर सुनकर पति ने जब बालकनी में देखा तो प्रियंका वहां नहीं थीं। आनन-फानन में वह नीचे पहुंचे। घायल प्रियंका को अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.