सीतापुर, जुलाई 3 -- Sitapur News: यूपी के सीतापुर में घर के अंदर अकेली महिला को किसी ने मौत के घाट उतार दिया। महिला के सिर और गले में बेल्चा मारकर बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई। घर के अंदर पड़े तख्त पर महिला का खून से लथपथ शव मिला है। महिला के शरीर पर आधा दर्जन चोट के निशान हैं। कोतवाली देहात पुलिस ने कमरे से ही आला कत्ल बेल्चा बरामद कर लिया है। पुलिस ने संदेह के आधार पर पड़ोस में ही रह रहे एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पंचमपुरवा स्थित घर में पिंकी (50) अकेली रह रही थी। पति जय भगवान गुप्ता मुंबई में सिक्योरिटी गार्ड हैं। वह छह माह से घर नहीं आए हैं। पिंकी की दो बेटियों की शादी हो चुकी है, दो बेटियां कुछ दिन से नानी के घर गई थी। घर में अकेले रहने के कारण पड़ोस में रहने वाला एक व्यक्ति पिंकी के घर सब्जी व अन्य सामान लाकर द...