मथुरा, मार्च 12 -- राया (मथुरा), थाना राया पुलिस द्वारा सास की तकिए से गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुत्रवधु व उसके सहयोगी प्रेमी को बुधवार दोपहर गांव से गिरफ्तार कर चालान किया। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि तीन मार्च को गांव भंकरपुर बसेला निवासी महिला अनवरी बेगम की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी थी। इसकी जानकारी पुत्रवधु ने बाहर काम पर गये पति व ससुर को दी। उन्होंनें आकर शव दफन करा दिया। बाद में मृतका के पति को जानकारी हुई कि पत्नी की मौत नहीं हुई, उसकी पुत्रवधु ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की है। इस पर विगत दिन उसने राया पुलिस को सूचना दी थी। इस मामले में जिलाधिकारी के आदेश पर शव क्रब से निकलवाकर मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि महिला की दम घुटने से मौत हुई है। इस पर पीड़ित की तहरीर पर पुल...