महिला की हत्या में माता-पिता और भाइयों पर केस
रामपुर, सितम्बर 11 -- प्रेम-प्रसंग के बाद कोर्ट मैरिज करने वाली विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने उसके पति की तहरीर पर माता-पिता और दो भाइयों समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में विवाहिता की मौत हेड इंजरी के कारण होने की पुष्टि हुई है। मुरादाबाद के दलपतपुर निवासी हमजा दिल्ली के मालवीय नगर में रहकर काम करता है। करीब एक साल पहले उसने सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के अजीतपुर निवासी आशिया बी से कोर्ट मैरिज की थी। शादी के बाद दोनों दिल्ली के मालवीय नगर में रह रहे थे। बताया गया कि 18 अगस्त को आशिया बी दिल्ली से अपने मायके आई थी। इसके बाद 20 अगस्त को उसकी मौत हो गई। मायके वालों ने पति हमजा को सूचना दिए बिना शव को भोट थाना क्षेत्र के अहमदनगर तराना स्थित पैतृक गांव में सुपुर्द-ए-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.