कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। फत्तेपुर मूसानगर में सोमवार रात में प्लाट को लेकर हुए विवाद में हुई महिला की साबड़ से हमलाकर हत्या करने के मामले में उसकी बहन ने अपने दो भाइयो व भाभी के अलावा एक अन्य अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस ने एक आरोपित को हिरासत मे लेकर अन्य की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।मूसानगर कस्बे के वार्ड-7 फत्तेपुर की रहने वाली रेशमा की शादी करीब 15 साल पहले सिकंदरा निवासी अनवार के साथ हुई थी। उसके दो पुत्र सात साल का अयान व पांच साल के ईशान हैं। करीब सात साल पहले पति से विवाद होने के बाद वह अपने मायके फत्तेपुर मूसानगर में आकर रहने लगी थी। उसको पिता हाजी अहमद ने उसके नाम एक प्लाट करा दिया था। इससे उसके भाई नाराज थे। सोमवार को उस प्लाट में निर्माण कार्य का लेकर हुए विवाद में ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.