लखीमपुरखीरी, मार्च 30 -- थाना हैदराबाद क्षेत्र के ग्राम बघमरा में बाइक टक्कर को लेकर हुए विवाद में एक महिला की मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चालान भेजा है। 27 मार्च की रात ग्राम बघमरा निवासी शीलम यादव अपने भाई चमन सिंह के साथ खेत से घर लौट रही थीं। इसी दौरान सामने से आए अनुराग की बाइक से टक्कर को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि गांव के ही मिश्रीलाल के घर के सामने दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई थी। आरोप था कि मिश्रीलाल, बसंत, पंकज और दिनेश पुत्रगण बाबूराम ने एकजुट होकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों और लात-घूसों से हमला कर दिया। इस दौरान वादिनी के भाई और उनकी माता कमला देवी को भी बुरी तरह पीटा गया था। जिससे कमला देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतका की बेटी शीलम यादव की तहरीर पर हैदराबाद में मुकदमा दर्ज क...