फरीदाबाद, अप्रैल 18 -- फरीदाबाद, केशव भारद्वाज। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने कबूलपुर स्थित एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला की हत्या के आरोप में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस हत्यारोपी को रविवार को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लेगी। अभी हत्या की वजह का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने हत्या की वारदात को सुलझाने के लिए शुक्रवार से लेकर शनिवार तक कबूलपुर से लेकर घटनास्थल तक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महिला एक बाइक सवार के साथ जाती नजर आईं थीं। जांच के दौरान पता चला था कि महिला पहले सिलेंडर लेने के लिए घर से बाहर गई थीं। सिलेंडर एक बाइक सवार उतारकर चला गया था। उसके बाद महिला बिजली का बिल भरने चली गई थी। महिला बिजली दफ्तर से निकलकर एक बाइक सवार के साथ बैठती नजर आईं। बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से उसकी पहचान करन...