मोतिहारी, मार्च 30 -- कल्याणपुर। बड़हरवा महानंद पंचायत के मठ कल्याण गांव में रविवार की रात शौच करने जाने के दौरान उमाशंकर महाराज की पत्नी मीना देवी की मौत संदिग्ध अवस्था में हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में मृतका के पति ने पुराने विवाद को लेकर पत्नी की हत्या कर देने का आरोप लगाया है। मामले में पति ने थाने में दिये गये आवेदन में नौ लोगों को आरोपित किया है। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने लायी। जिससे पूछताछ की जा रही है। थानाध्यक्ष विनित कुमार ने बताया कि मामले कीजांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस मामले का खुलासा करेगी। आरोपितों की गिरफ्तारी को छापेमारी की जाने की बात कही गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.