बदायूं, अक्टूबर 8 -- मुजरिया थाना क्षेत्र के कोल्हाई गांव में चार अक्तूबर की रात कार से कुचलकर महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे दिन एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। नामजद पांच आरोपियों में हिमांशु पुलिस के हत्थे चढ़ गया, जबकि चार अन्य अभी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुजरिया थाना क्षेत्र के दिल्ली-मेरठ हाईवे स्थित कोल्हाई गांव में राजेंद्र अपनी दुकान पर बैठे थे। इसी दौरान गांव के अनुज पुत्र रामपाल, जतन पुत्र रामपाल और हिमांशु पुत्र शेर सिंह अपने रिश्तेदार उझानी कोतवाली क्षेत्र के जुनैया गांव निवासी सत्येंद्र और अंकित के साथ दुकान पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: हत्या के प्रयास के मामले में 05 आरोपी गिरफ्तार अनुज ने राजेंद्र से सिगरेट मांगी और उसके गले में हाथ डाल द...