मुजफ्फरपुर, फरवरी 26 -- पारू। थाना क्षेत्र के शाहपुर में आठ फरवरी की रात महिला की हत्या मामले में केस दर्ज कराया गया है। मृतका विक्की कुमारी के पिता महम्मदपुर निवासी रामजीवन राय ने दामाद सहित तीन को नामजद किया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि शाहपुर निवासी लखींद्र राय के पुत्र अमरेश कुमार के साथ पुत्री की शादी कराई थी। शादी के महज दो महीने बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग करने लगे। आठ फरवरी की रात आरोपितों ने सोये अवस्था में पुत्री पर चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। थानेदार आशुतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.