मधेपुरा, जनवरी 6 -- मधेपुरा, संवाद सूत्र। शहर के वार्ड दो में रविवार की दोपहर रास्ता विवाद में एक महिला की गोली मारकर हत्या करने के मामले में केस दर्ज किया गया। घटना में मृतका के पति आदित्य राज के आवेदन पर चार लोगों को नामजद और अन्य अज्ञात लोगों को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए छानबीन शुरू कर दी हैं। पुलिस तकनीकी टीम के माध्यम से हत्याकांड के आरोपियों तक पहुंचने में जुटी है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। मूम हो कि रविवार को दोपहर करीब डेढ़ बजे शहर के वार्ड दो कौशल्या नगर में रास्ता विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान की गयी फायरिंग में आदित्य राज की पत्नी गुंजन कुमारी को गोली लगी। गोली लगने से जख्मी महिला को जब तक सदर अस्पताल लाया गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। गोलीबारी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.