गुड़गांव, मार्च 29 -- गुरुग्राम, प्रमुख संवाददाता। साहिब कुंज चौमा फाटक इलाके में घरेलू कलह में एक व्यक्ति ने अपने जीजा के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति को पहले ही गिरफ्तार किया था। अब इस मामले में आरोपी पति के जीजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। घटना का खुलासा 24 मार्च को हुआ, जब पुलिस को साहिब कुंज स्थित एक मकान में महिला का शव पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और फिंगरप्रिंट विशेषज्ञों ने जब कमरे का मुआयना किया, तो वहां गुंजन नाम की महिला का शव खून से लथपथ मिला। मकान मालिक ने पुलिस को बताया कि उसने 20 मार्च को ही सुनील नामक व्यक्ति को कमरा किराए पर दिया था। यहां सुनील का जीजा जीवन भी अक्सर आता-जाता था।सिलेंडर से वार कर ली जानआवेश में आकर आरोपी पति सुनील ने कमरे में रखे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.