नोएडा, मई 12 -- दादरी, मयंक राणा। घोड़ी बछेड़ा गांव में एक सप्ताह पूर्व हुई विवाहिता की हत्या के प्रकरण में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि विवाहिता ने तीन महीने पहले युवक से कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। इसके बाद दोनों के बीच संपत्ति के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि पति और उसके परिवार के लोगों ने विवाहिता की हत्या कर दी। हत्या के बाद केरोसिन तेल छिड़ककर महिला के अंतिम संस्कार का प्रयास किया गया। अब पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रेटर नोएडा में परिवार के साथ रहने वाली मोनिका नागर ने घोड़ी बछेड़ा गांव के अनुज चौहान से तीन माह पूर्व कोर्ट में प्रेम विवाह किया था। यह भी पढ़ें- एजाज ने अवैध संबंध का विरोध करने पर की निशा की हत्या विवाह के कुछ दिन बाद ही दोनों में संपत्ति और रुपये के लेनदेन को लेकर व...