इटावा औरैया, जुलाई 14 -- इकदिल। थाना क्षेत्र में महिला की भू विवाद में हुई पीटकर हत्या मामले में पुलिस ने दो आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे हैं। महिला रानी देवी भू विवाद में पीटकर हत्या की गई थी। इसमें छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस को सूचना मिली कि दो आरोपी स्टेशन रोड पर खड़े हैं। घेरेबंदी करके पुलिस ने दबोच लिया। दबोचे गए ग्राम कोठी चांदनपुर निवासी नन्दकिशोर और कस्बा इकदिल के मोहल्ला हरिनगर निवासी गौरव उर्फ भूरा को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया हे।थानाध्यक्ष विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि महिला की मौत मामले में अन्य की तलाश की जा रही है

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...