नवादा, फरवरी 18 -- रोह, निज प्रतिनिधि रोह थाना क्षेत्र के समरैठा गांव के बधार में दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार की सुबह जब लोगों को जानकारी मिली कि पुलिस ने बगैर उन्हें बताए शव को चुपके से पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया है तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने चोरवर गांव के पास स्टेट हाइवे संख्या 82 को करीब साढ़े चार घंटे तक जाम कर दिया। सड़क जाम रहने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी। इधर, सड़क जाम करने वाले ग्रामीणों का कहना था कि पुलिस ने लोगों को झांसा देकर शव को चुपके से पोस्टमार्टम के लिए नवादा भेज दिया, जो कि सरासर गलत है। जाम की सूचना मिलने पर पकरीबरावां के सर्किल इंस्पेक्टर प्रशांत कुमार और नवादा नगर थानाध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद पुलिस...