आजमगढ़, अगस्त 21 -- बरदह, हिन्दुस्तान संवाद। बरदह गांव में गुरुवार को दिनदहाड़े घर के भीतर महिला की धारदार हथियार से हत्या कर आरोपी फरार हो गया। आस-पास के लोगों को भनतक तक नहीं लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। सीओ लालगंज ने बताया कि घटना की जांच और खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। जल्द खुलासा होगा। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के लालगंज टिकरगाढ़ निवासी मो. ताहिर की मां को बरदह में नेवासा मिला है। मो. ताहिर बचपन से बरदह में रहता है। शादी के बाद उसका परिवार भी यहीं रहता है। वह अपने बड़े पुत्र समीर के साथ मुंबई में पावरलूम चलाता है। यह भी पढ़ें- Azamgarh News: धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या घर में उसकी पत्नी अकबरी बाने बेटे अमीर और असद के साथ रहती थी। उसकी एक बेटी सिमरन है। जिसका विवाह पास के गांव खराट में हुआ है। आस-पास...