महिला की हत्या के कारण तलाश रही पुलिस
आजमगढ़, सितम्बर 10 -- रानी की सराय, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के सिरसाल गांव में मंगलवार शाम महिला का शव कमरे के भीतर बेड पर मिला था। मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी है। घटना के बाद से पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के सिरसाल गांव निवासी 37 वर्षीय शबीना पत्नी अलीम का शव घर के भीतर बेड पर मिला था। उसके नाक से खून निकला था। गले में दुपट्टा था। मायके पक्ष की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। घटना के बाद से महिला का मोबाइल गायब है। घटना के दूसरे दिन पुलिस की टीम ने मृतका के घर जाकर जांच की। सीओ सिटी शुभम तोदी ने मौके पर पहुंचकर जांच की थी। उन्होंने बताया कि मायके पक्ष ने ससुरालियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस घटना के कारणाों की जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.