नोएडा, मार्च 6 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-129 स्थित गुलशन मॉल के पास महिला की हत्या कर शव फेंकने के मामले में पांच दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने 20 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ की और 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस जल्द घटना का खुलासा करने का दावा कर रही है। पुलिस को सोमवार सुबह सूचना मिली कि सड़क किनारे एक अज्ञात महिला का शव पड़ा है। महिला की पहचान 23 वर्षीय कविता सिंह के रूप में हुई। वह मूलरूप से साहिबाबाद की रहने वाली थी। उसका पति शंकर दिल्ली में एक होटल पर काम करता है। दोनों की ढाई साल की एक बेटी भी है। महिला भी दिल्ली में ही बतौर घरेलू सहायिका काम करती थी। शुरुआत में पुलिस ने पति को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की, लेकिन कुछ जानकारी नहीं मिली। पुलिस के मुताबिक घटना में...