मेरठ, मई 10 -- महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पीड़ित पक्ष ने मृतका के पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। शनिवार को पीड़ित परिवार ने खरखौदा थाने पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। बुलंदशहर जनपद के परवाना गांव निवासी कृष्ण कुमार ने खरखौदा थाने में दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन अंकुर की शादी 22 फरवरी 2021 को कोल गांव निवासी बिट्टू पुत्र चेतराम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही पति, जेठ सतीश, जेठानी विनीता और गोलू अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न करने लगे।परिजनों यह भी पढ़ें- दहेज हत्या में पति सहित चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज के अनुसार छह मई को उसकी मौत की सूचना मिली। मायके पक्ष का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सस...