झांसी, मई 8 -- झांसी (उल्दन), संवाददाता उल्दन थाना क्षेत्र में दिल झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। शुक्रवार को पठाकरका के पठाई खिरक के पास स्थित चौकरी की नदिया में करीब 35 वर्षीय महिला का जला हुआ शव मिला। शरीर के अंग भंग थे।कुछ दूरी पर शराब के पाउच, बियर के खाली कैन, सिगरेट की खाली डिब्बे और झाड़ियों में फंसा दुपट्टा मिला है। जिससे संघर्ष और जोर-जबर्दस्ती कि बाद हत्या कर शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार को पठाकरका के पठाई खिरक के पास स्थित चौकरी की नदिया के पास से ग्रामीण खेतों को जा रहे थे। तभी उन्होंने महिला का जला हुआ शव नदिया में देखा। शरीर पर चोटों के निशान थे। पूरा शरीर जला हुआ था। पास में चप्पलें पड़ी थीं। झाड़ियों में दुपट्टा फंसा था। कुछ दूरी पर शराब के पाउच पड़े थे। जो बेरहमीं से हत्य...