श्रावस्ती, मार्च 28 -- श्रावस्ती, संवाददाता। महिला की हत्या कर शव छिपाने के मामले में शनिवार को न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया। हत्या के आरोपी को दोषी पाते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। साथ ही डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया। अभियोजन पक्ष की पैरवी कर रहे एडीजीसी क्रिमिनल सत्येंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि 21 दिसंबर 2022 को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के गजोबरी के तालाब में एक अज्ञात महिला का शव मिला था। जिसकी पहचान बाद में सोनवा थाना क्षेत्र के इमलिया गांव निवासी जानकी प्रसाद की पत्नी के रूप में हुई थी। महिला घटना से करीब 20 दिन पहले पटीदारी की ननद के साथ घर से गायब हुई थी। शव सड़े हालात में मिला था। इसलिए शव के सही पहचान के लिए मृतका के बच्ची का ब्लड सैंपल लेकर डीएनए जांच कराई गई। विवेचना में पता चला कि दोनों महिलाओं को लक्ष्मनपुर कोठी निवास...