महिला की हत्या कर शरीर के टुकड़े बिरयानी बर्तन में पकाए, आधा शव ट्रेन में मिला, कातिल कपल अरेस्ट
आगरा, अगस्त 31 -- तमिलनाडु एक्सप्रेस के आगरा स्टेशन पहुंचने पर ट्रेन के अनारक्षित डिब्बे में ट्रॉली बैग के अंदर महिला के शव के टुकड़े मिलने के मामले में पुलिस ने दंपति को गिरफ्तार किया है। चेन्नई पुलिस ने असम निवासी 22 वर्षीय माणिक उद्दीन लश्कर और उसकी 21 वर्षीय पत्नी भगवती मांझी को 29 अगस्त को मणिपुर के जिरिबाम जिले के कासिमपुर से गिरफ्तार किया। जांच में पता चला कि कपल ने शरीर के कुछ हिस्सों को बिरयानी के बर्तन में पकाने के बाद बाकी शव के टुकड़ों को सूटकेस में रखकर ट्रेन से भेज दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों महिला की हत्या के बाद शव को ठिकाने लगाकर फरार हो गए थे। हत्या की वजह पूछताछ के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। चेन्नई पुलिस ने रविवार को बताया कि माणिक उद्दीन लश्कर असम के कछार जिले का निवासी है। उसकी पत्नी भगवती मांझी का मायका ओडिशा के केंदुझ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.