मैनपुरी, जून 26 -- भोगांव। बीते 13 जून को थाना क्षेत्र के रकरी रजवाहा से बरामद हुए अज्ञात महिला के शव के मामले में महिला की गला दबाकर हत्या की गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पुष्टि होने के बाद उपनिरीक्षक ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला की हत्या कर साक्ष्य को मिटाने के उद्देश्य से शव को रजवाहा में फेंक दिया गया था। बीते 13 जून को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विनय शुक्ला की सूचना पर पुलिस ने रकरी राजवाह से 30 वर्षीय महिला का शव बरामद किया था। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए हर संभव प्रयास किया, परंतु शिनाख्त न होने की स्थिति में 17 जून को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। उप निरीक्षक रामकुमार सिंह ने थाना कोतवाली में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में कहा है कि शव के पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के अनुसार महिला की गला दबाकर...