महिला की हत्या कर तीन टुकड़े में काटा शव
जौनपुर, जुलाई 5 -- जौनपु। जनपद के मड़ियाहूं थाना क्षेत्र के रानीपुर चौराहे के पास रविवार सुबह सीमेंट की बोरी में एक महिला का क्षत विक्षत शव मिलने से सनसनी फैल गई है। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, झोले में महिला के शव का ऊपरी हिस्सा मिला है, जबकि दोनों हाथ और कमर के नीचे का हिस्सा अलग करके गायब कर दिया गया है। शव की हालत देखकर आशंका जताई जा रही है कि हत्या के बाद शव के टुकड़े कर उसे ठिकाने लगाने की कोशिश की गई है。
पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलते ही मड़ियाहूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्र में साक्ष्य जुटाने के साथ महिला की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.