संतकबीरनगर, मार्च 28 -- संतकबीरनगर,निज संवाददाता। मेंहदावल क्षेत्र के खजुरा खुर्द में शुक्रवार को महिला की हुई मौत मामले में पुलिस ने देर शाम सास-ससुर समेत चार ससुरालियों पर हत्या कर साक्ष्य मिटा देने के आरोप में केस दर्ज किया। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। गोरखपुर जिले के कैम्पियरगंज क्षेत्र के चकदहा गांव निवासी चेतराम चौधरी पुत्र टीहुल का आरोप है कि उसकी बेटी कुसुम की शादी ज्ञानदास पुत्र संवारे निवासी खजुरा खुर्द थाना मेंहदावल संतकबीरनगर के साथ हुआ था। कुसुम के दो बच्चे है। 26 मार्च को सुबह करीब 10 बजे बेटी कुसुम से उसकी बात हुई और हालचाल हुआ। जिसमें सबकुछ ठीकठाक था। 27 मार्च को किसी अन्य के जरिए पता लगा कि उसकी बेटी कुसुम की मृत्यु हो गई है। वह अपने बेटे सुरेश के साथ बेटी के घर खजुरा खुर्द पह...