महिला की हत्या करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जमशेदपुर, अगस्त 2 -- जमशेदपुर संवाददाता। परसूडीह स्थित कलियाडीह गौशाला के समीप स्थित कैनाल से 26 जुलाई को जुगसलाई की महिला का निर्वस्त्र शव बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने दशमत दास नामक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। दशमत ने ही महिला की हत्या कर शव को कैनाल में फेंक दिया था। इसके बाद उसने महिला के कपड़े खोलकर पास ही फेंक दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया है। पुलिस के समक्ष उसने जुर्म कबूल कर लिया है। बता दें कि 26 जुलाई को स्थानीय लोगों ने महिला को निर्वस्त्र शव देख पुलिस को सूचना दी थी। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। मृतक की पहचान जुगसलाई निवासी के रूप में हुई थी। पुलिस ने मृतका के बेटे के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इस दौरान सीसीटीवी में महिला और आरोपी दोनों को एक साथ पाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.