बुलंदशहर, फरवरी 13 -- अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या-2 मनोज कुमार ने शिकारपुर थाना क्षेत्र में करीब चार साल पहले हुई एक महिला की हत्या के मामले में अभियुक्त को उम्रकैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 70 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है। अभियोजक भूपेंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि घटना 9 मार्च 2021 की है। शिकारपुर क्षेत्र के गांव हमीरपुर निवासी वादी योगेश कुमार ने तहरीर देकर बताया था कि डिबाई के गांव खैरपुर निवासी विनित उर्फ विनेश पुत्र महिपाल सिंह ने उनकी पत्नी भावना की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी है। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए जांच पूरी की और 26 जून 2021 को न्यायालय में आरोप पत्र (चार्जशीट) दाखिल की। इस मामले को पुलिस की मॉनिटरिंग सेल ने ''ऑपरेशन कन्विक्शन'' के तहत चिह्नित किया था। अभियोजन पक्ष द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.