महिला की हत्याकर शव बक्से में भर कर ट्रेन में छोड़ा
लखनऊ, मई 17 -- एक महिला की हत्या कर हत्यारों ने उसके शव को एक बक्से में ठूंस कर ट्रेन में छोड़ दिया। ट्रेन जब गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची तब मामले का खुलासा हुआ। जीआरपी ने मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रेन नंबर 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस रविवार को गोमतीनगर स्टेशन पर पहुंची। सारे यात्री उतर गए। लगभग 15 मिनट बाद कुछ सफाई कर्मचारी ट्रेन की सफाई के लिए उसमें चढ़े तो स्लीपर कोच एस-1 में एक टीन का बक्सा और एक बैग सीट के नीचे लावारिस हालत में मिला। बक्से को देख कर लग रहा था कि उसे जबरन किसी तरह से सीट के नीचे ठूंसा गया है। बक्से के एक पोर पर खून की कुछ बूंदे देख कर सफाई कर्मचारियों ने इसकी सूचना स्टेशन प्रशासन को दी। स्टेशन की टीम बोगी तक पहुंची। फिर सूचना पर जीआरपी और आरपीएफ भी पहुंच गई। बक्से को खोला गया तो उसमें एक महिल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.