बगहा, मई 1 -- दीपनारायण शर्मा बेतिया/मझौलिया, हिसं/एप्र । मझौलिया के धोकरहा वार्ड 11 मठ टोला में ससुराल वालों ने दो लाख रुपये दहेज के लिए गुड़िया देवी (26) की हत्या कर शव को घर मे लगे पंखा से लटका दिया। घटना बुधवार की रात सात बजे की है। एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने बताया कि गुड़िया देवी के पति जितेन्द्र कुमार शर्मा ने अपने परिजनों पर पत्नी की हत्या करने का आरोप लगाया है। जितेन्द्र की शिकायत पर उसके पिता बच्चू शर्मा, मां बिंदू देवी, भाई मनु शर्मा तथा भावे चांदनी देवी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज की गयी है। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। छानबीन कर दोषी पाए गए लोगों के विरूद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।एफएआआर में जितेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया है कि बुधवार को उसकी पत्नी गुड़िया देवी से उसके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.