लखीमपुरखीरी, मार्च 6 -- फरधान थाना क्षेत्र में हुई महिला की हत्या की घटना में लापरवाही बरतने में एक दरोगा और दो सिपाहियों को संस्पेंड कर दिया गया है। तीनों पुलिसकर्मियों पर महिला को तलाशने में लापरवाही दिखाई थी। सस्पेंड पुलिसकर्मियों के खिलाफ जांच के आदेश भी दिए गए हैं। फरधान इलाके में रहने वाली एक 40 वर्षीय महिला 23 फरवरी को गांव में ही अपने देवर के घर गई थी। देर शाम वह अपने घर के लिए निकली और रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। घरवालों ने आरोप लगाया कि उसे कुछ लोग उठा ले गए हैं। घरवालों ने पुलिस को तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने में देरी की। महिला को तलाशने में लापरवाही भी दिखाई गई। 28 फरवरी की सुबह उसका शव अर्धनग्न हालत में गांव के बाहर एक गेंहू के खेत से बरामद हुआ। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत का कारण गला दबाना बताया गया। पुलि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.