गुड़गांव, अप्रैल 9 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। रेलवे स्टेशनों पर भीड़भाड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के कीमती सामान पर हाथ साफ करने वाले गिरोह सक्रिय हैं। पटौदी रोड रेलवे स्टेशन का है, जहां ट्रेन में चढ़ते समय अज्ञात शातिरों ने एक दंपति को अपना निशाना बनाया। चोरों ने महिला के गले से सोने की कंठी (चेन मय लॉकेट) और उसके पति की जेब से नगदी व एटीएम कार्ड समेत पर्स उड़ा लिया। जीआरपी (राजकीय रेलवे पुलिस) ने इस संबंध में चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में झज्जर जिले के गांव लोहारी निवासी लक्ष्यपाल ने बताया कि बीती पांच अप्रैल को वह अपनी पत्नी पूनम देवी और 11 वर्षीय बेटे वंश के साथ पालम जाने के लिए पटौदी रोड स्टेशन पहुंचे थे। सुबह करीब 11:57 बजे जैसे ही गाड़ी संख्या 54310 स्टेशन पर आई और वे कोच में चढ़ने लगे, तभी भारी भीड़ क...