महिला की सिर कटी लाश झाड़ी से बरामद, संपर्क का एक युवक गांव से गायब; पूर्णिया में सनसनीखेज कांड
हरदा (पूर्णिया), सितम्बर 10 -- बिहार के पूर्णिया में एक विवाहिता की हत्या कर लाश पुल के समीप फेंक दी गई। मृतका का सिर गायब है। सलवार सूट में उसका धड़ पुल के समीप झाड़ी से बरामद किया गया है। घटना कामाख्या स्थान ओपी अन्तर्गत बैजनाथपुर कल्याणपुर की है। मृतका की पहचान कर ली गई है। वह जानकीनगर थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। उसका पति पंजाब में मजदूरी करता है। मृतक के संपर्क में रहने वाला एक युवक गांव से गायब है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। युवक से मृतका के साथ उसके संबंध की भी पड़ताल कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतका बाल-बच्चेदार थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच में महिला का अपने परिवार से विवाद की बात सामने आई है। हालांकि जहां से महिला की लाश बरामद की गई है, वहां उसके किसी परिचित लड़के का गांव है। पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी है कि महिला का ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.