गढ़वा, अगस्त 21 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। रमना थाना क्षेत्र के जोगिराल गांव निवासी सुखाड़ी साह की पत्नी 25 वर्षीय शांति देवी की बुधवार को संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। उसके ससुरालवाले उसे सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी। सदर अस्पताल लाए जाने पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना को लेकर मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि दोपहर में शांति ने अपने घर में विद्युत चालित पंखा चलाने के लिए बोर्ड में प्लग लगा रही थी। उसी दौरान विद्युत करंट की चपेट में आ गई। वहीं उसके मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर साजिश कर हत्या करने का आरोप लगाया है। सदर अस्पताल पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों के साथ धक्का-मुक्की भी किया। उससे सदर अस्पताल में दोनों पक्ष में खूब तू-तू-मैं-मैं हुआ। बाद में सदर अस्पताल के होमगार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.