महिला की संदिग्ध हाल में मौत, नौ पर दहेज हत्या का केस
बलिया, जुलाई 16 -- रसड़ा, हिन्दुस्तान संवाद। इलाके के नगहर गांव की एक महिला की बुधवार की रात संदिग्ध हाल में मौत हो गयी। इस मामले में पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।गड़वार निवासी अमित सिंह ने पुलिस को बताया है कि मेरी बहन अमृता की शादी नगहर निवासी अतुल सिंह के साथ साल 2017 में हुई थी। विवाह के बाद से ससुराल पक्ष के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने मेरी बहन का गला घोंटकर हत्या कर दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति के साथ ही ससुर शम्भूनाथ सिंह, सास आशा, जेठ चंचल सिंह, देवर हरि सिंह व रानू सिंह, भतीजा आयुष सिंह, देवरानी पून और जूही के खिलाफ गुरुवार को दहेज हत्या का केस दर्ज किया है। ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.