अलीगढ़, जनवरी 4 -- इगलास, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रायतपुर में शुक्रवार की रात्रि चंद्रवीर की पत्नी 26 वर्षीय गायत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई। परिजनों का कहना है की महिला का ब्लडप्रेशर लो रहता था। रात में उनकी अचानक तबीयत खराब हुई तो परिजन गायत्री को पहले हाथरस के गावर हॉस्पिटल ले गए। यहां से उसे बांगला जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।मृतका के मायके पक्ष द्वारा ससुरालीजनों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। बताते चलें कि मृतका गायत्री एवं उसकी बड़ी बहन उषा की शादी एक ही परिवार में दोनों सगे भाइयों क्रमशः चंद्रवीर एवं मनोज पुत्रगण मोहन सिंह के साथ करीब 11 वर्ष पूर्व हुई थी। मृतका के दो बेटियां तीन वर्ष व दो वर्ष हैं। मृतका के शव को पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। इंस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.