रुद्रपुर, जून 19 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के कीरतपुर कोलड़िया क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में पुलिस ने पति, सास-ससुर समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मायके पक्ष ने दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। कोतवाली रुद्रपुर में दी गई तहरीर में अल्मोड़ा जिले के ग्राम आरा सलपड़ निवासी मोहन चन्द्र भट्ट ने बताया कि करीब तीन वर्ष पूर्व उन्होंने अपनी पुत्री मुन्नी का विवाह कीरतपुर कोलड़िया निवासी हरीश चन्द्र पाण्डेय से किया था। उसका 10 माह का एक पुत्र भी है। आरोप लगाया कि विवाह के कुछ माह बाद से ही सास मनुली देवी, ससुर गोविंद बल्लभ पाण्डेय और पति दहेज की मांग को लेकर मुन्नी को प्रताड़ित करने लगे। यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में सात पर मुकदमा उसके साथ कई ब...