रुद्रपुर, जून 17 -- रुद्रपुर, संवाददाता। रुद्रपुर के कीरतपुर क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न और हत्या का आरोप लगाया है। पिता ने रात एक बजे डायल 112 पर जानकारी दी। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय मुन्नी पांडे पत्नी हरीश चंद्र पांडे निवासी कीरतपुर की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मुन्नी का विवाह करीब साढ़े तीन वर्ष पहले धौलादेवी ब्लॉक, अल्मोड़ा निवासी हरीश चंद्र पांडे से हुआ था। उनका दस माह का बेटा गौतम भी है। वह अपने सास-ससुर और पति के साथ कीरतपुर में करीब डेढ़ सालों से रह रही थी। यह भी पढ़ें- महिला की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप पति मुरादाबाद में निजी नौकरी करता है। मूल रूप से दनिया, अल्मोड़ा निवासी मृतका के पिता मोहन चंद्र भट्ट...