महिला की संदिग्ध हालात में मौत, देवर पर सिर पेड़ से भिड़ाने का आरोप
हरदोई, मई 28 -- धियरई। बेहटा गोकुल के हुल्लापुर मजरा वरखेरा में संदिग्ध हालात में महिला की मौत हो गई। आरोप है कि घरेलू विवाद में गुस्साए नशेड़ी देवर ने भाभी का सिर पेड़ से लड़ा दिया। गंभीर हालत में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया l हुल्लापुर मजरा वरखेरा निवासी गंगोत्री 52 पत्नी गंगाराम का गुरुवार की दोपहर ढाई बजे अपने देवर श्यामबाबू से विवाद हो गया। चचेरे देवर सत्यराम ने बताया कि श्यामबाबू नशे का आदी है। गंगोत्री के दरवाजे के सामने सरकारी मरकरी लाइट लगी है l श्यामबाबू आया और लाइट के तार निकालने लगा। गंगोत्री ने विरोध किया तो दोनों में बहस होने लगी। श्यामबाबू ने गंगोत्री को धक्का देते हुए उसका सिर पास खड़े जामुन के पेड़ से लड़ा दिया। मृतका का मायका ग्राम लिलवल थाना टड़ियावां में है। उसके दो बेटे व त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.