अलीगढ़, अप्रैल 1 -- जट्टारी, संवाददाता। थाना टप्पल क्षेत्र के गांव नूरपुर में बीती रात एक नवविवाहिता रजिया निवासी नयाबास, थाना सुरीर की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, जनपद मथुरा के नयाबास निवासी करुआ की पुत्री रजिया की करीब एक वर्ष पूर्व नूरपुर निवासी गुलजार पुत्र उमर मोहम्मद से शादी हुई थी। उसी घर में उसकी बहन रजनी की भी शादी इरफान से हुई थी। रजिया करीब एक सप्ताह पूर्व मायके से ससुराल लौटी थी। बीती रात करीब 12 बजे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। ससुराल वाले उसे टप्पल के निजी अस्पताल ले गए, जहाँ से जेवर के कैलाश अस्पताल रेफर किया गया। वहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर मायके वाले थाने पर पहुँचकर भड़के और हत्या का आरोप लगाया। टप्पल प...