लखीमपुरखीरी, जनवरी 23 -- थाना फरधान क्षेत्र के गांव टीकर कोढ़ैया निवासी एक महिला की बुधवार की रात संदिग्ध हालत में मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे मृतका के भाई ने आनन-फानन शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया को देख कर शव जाहिर किया। आरोप है कि ससुरालियों ने अभद्रता की, तो उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव कपरहा निवासी कल्लू राम ने अपनी 33 वर्षीय बेटी रामकन्या उर्फ संगीता की शादी थाना फरधान क्षेत्र के गांव टीकर कोढ़ैया निवासी अखिलेश के साथ की थी। बुधवार की रात रामकन्या की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतका के भाई शंकर लाल ने बताया कि ससुरालीजन शव का अंतिम संस्कार करने की प्रक्रिया कर रहे थे। इसबीच उससे कुछ बातचीत हुई तो उस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.